बरेली। जयपुर के ओएसिस शूटिंग रेंज, जगतपुरा में 1 से 6 सितम्बर तक आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बरेली के होनहार खिलाड़ी विराट नाथ चौबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए। विराट ने क्ले पिजन ट्रैप एवं डबल ट्रैप श्रेणी में अंडर-16 एवं अंडर-21 वर्ग में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने नार्थ जोन और प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई भी किया है। ये दोनों प्रतियोगिताएं आगामी अक्टूबर और दिसंबर माह में आयोजित होंगी। खिलाड़ियों को पदक ओलंपिक पदक विजेता एवं पूर्व सांसद राजवर्धन सिंह राठौर ने प्रदान किए। विराट नाथ चौबे जी.आर.एम. दोहरा रोड के निवासी हैं और कक्षा 10 के छात्र हैं।