बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में खुशाली सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर विधायक संजीव अग्रवाल ने प्राइमरी, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के शिक्षकों में से डॉ. अखिलेश गुप्ता एवं कुसुम सक्सेना को सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने कहा कि यदि शिक्षक न होते तो आज समाज में डॉक्टर, इंजीनियर, समाज सेवक, सुरक्षा सेवक या राज्यसेवक जैसे पदों पर कोई न होता। राष्ट्र निर्माण और सुरक्षा में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि आज भी देश के कई पिछड़े गांव शिक्षा के अभाव से जूझ रहे हैं, इसलिए शिक्षा का प्रसार बेहद आवश्यक है और यह केवल शिक्षकों के माध्यम से ही संभव है। इस मौके पर संस्थान के नए सदस्य पवन गिलानी ने भी सदस्यता ग्रहण कर मानव सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, संरक्षक जे.आर. गुप्ता, भारतेंदु सिंह, हरी बाबू खंडेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अखिलेश गुप्ता, पवन गिलानी, विकास खंडेलवाल, मंजुला खंडेलवाल, रामकिशोर, साक्षी खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष प्रिया पुजारन, महानगर अध्यक्ष बबली गुप्ता, इंद्रदेव त्रिवेदी, विशाल शर्मा, शकील, रजनी सक्सेना, अभिषेक शर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।