युवक ने नाम बदल कर युवती को प्यार में फसाया , विरोध करने पर युवती पर जानलेवा हमला

WhatsApp Image 2025-09-07 at 7.20.36 PM (1)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र में लव जिहाद के नाम पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती पर उसके पूर्व प्रेमी ने सरेआम धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपना नाम-परिचय छुपाकर युवती से दोस्ती की थी। उसका असली नाम राइयान उर्फ बिट्टू बताया जा रहा है। पहले उसने दुकान पर मिक्सी सही कराने के बहाने युवती का मोबाइल नंबर लिया और धीरे-धीरे संबंध बना लिए। जब युवती को उसकी असली पहचान और मंशा का पता चला तो उसने दूरी बना ली। इस पर आरोपी ने जबरन निकाह का दबाव डाला और विरोध करने पर उस पर हमला कर दिया। हमले में युवती का कान और उंगली कट गई, जबकि सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल युवती ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना की जानकारी पर हिंदू संगठनों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई। हिंदू महासभा के कार्यकर्ता पंकज पाठक ने कहा कि प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक और उसके परिवारजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights