आगरा-मथुरा हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने एक के बाद तीन वाहनों को मारा और जाम का कारण बना

Screenshot 2025-09-07 181831
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा-मथुरा हाईवे पर अबुल उलाह की दरगाह के सामने सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मथुरा की ओर से आ रहे एक ट्रक ने पहले एक कार को पीछे से टक्कर मार दी, फिर कार सड़कवेज की बस में जा घुसी। कार में कोई सवार नहीं था। हादसे के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान ट्रक ने दो और वाहन टक्कर मार दिए और अंततः अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दुर्घटना के कारण हाईवे पर लगभग आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शी नन्नू बघेल ने बताया कि वह फिरोजाबाद की ओर जा रहे थे, तभी दरगाह के पास पत्थरों से भरा ट्रक अचानक बसों के पीछे खड़ी कार में जा घुसा। भागने के प्रयास में ट्रक ने पीछे की ओर रिवर्स लेकर एक अन्य कार और कमर्शियल वाहन को टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक पूरी तरह से नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर पर चढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस जाम खुलवाने और वाहनों की व्यवस्था करने में लगी हुई है। फिलहाल दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। ट्रक चालक की पहचान और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights