भावनपुर में रातभर लूटपाट, विरोध करने पर वृद्ध की गला घोंटकर हत्या

Screenshot 2025-09-07 181326
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

प्रयागराज। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव स्याल में एक दर्दनाक घटना हुई, जहां बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की और विरोध करने पर 71 वर्षीय तेजपाल पुत्र प्रेमचंद की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार आधी रात को कई बदमाश दीवार फांदकर तेजपाल के मकान में घुसे। उन्होंने अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ली। इसी बीच तेजपाल की नींद खुल गई और उसने विरोध किया। इससे नाराज होकर बदमाशों ने उसकी गला घोंट दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। रविवार सुबह परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बारीकी से जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। एसएसपी ने बताया कि मृतक तेजपाल ब्याज का काम करता था और पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। सभी संभावित सुराग जुटाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कड़ी मेहनत की जा रही है। जल्द ही इस वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है। लोग आरोपी बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights