पंजाब बाढ़ राहत: दिग्गजों ने बढ़ाया मदद का हाथ, करोड़ों की सहायता राशि दान

Screenshot 2025-09-06 180635
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मुंबई। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के कई सितारे आगे आए हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने राज्य में बाढ़ राहत कार्यों के लिए एक बड़ी राशि दी है। देश में पंजाब में आई बाढ़ से हर कोई सहम उठा है, सोशल मीडिया पर लोग पंजाब के लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, वहीं, कई सेलेब्स उनकी मदद के लिए पंजाब पहुंच गए हैं। अब खिलाड़ी कुमार ने भी उनकी मदद करने का सोचा है। पंजाबी कलाकार जैसे एमी विर्क, शहनाज गिल, सोनू सूद, और दिलजीत दोसांझ, मीका सिंह पहले से ही राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं और लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं। एमी विर्क ने तो 200 गांवों को गोद भी लिया है। इन सबके बाद अब अक्षय कुमार ने भी अपनी दरियादिली दिखाई है और पंजाब पीड़ितों के लिए 5 करोड़ की राशि दी है। अक्षय कुमार ने इस दान पर कहा, “मैं अपने इस फैसले पर कायम हूं। मैं पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री खरीदने के लिए 5 करोड़ रुपये दे रहा हूं। लेकिन मैं कौन होता हूं किसी को दान देने वाला? जब मुझे मदद का हाथ बढ़ाने का मौका मिलता है, तो मैं खुद को खुशकिस्मत समझता हूं। मेरे लिए, यह मेरी सेवा है, मेरा बहुत छोटा सा योगदान है। मैं प्रार्थना करता हूं कि पंजाब में मेरे भाइयों और बहनों पर आई यह प्राकृतिक आपदा जल्द ही दूर हो जाए। रब मेहर करे।” यह पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार किसी आपदा में मदद के लिए आगे आए हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने ‘भारत के वीर’ पहल के जरिए सैनिकों के परिवारों की मदद की थी। वहीं, शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने भी अपनी फिल्म ‘मेहर’ की पहले दिन की कमाई पंजाब बाढ़ पीड़ितों को दान करने का ऐलान किया है। पंजाब सरकार के मुताबिक, राज्य में लगभग 1,655 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। हालांकि मदद करने वालों में  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “हमारे पड़ोसी राज्य पंजाब में इस समय बाढ़ के हालात चल रहे हैं और जिस तरह की परिस्थितियों में वहां के निवासी चल रहे हैं, मैं बहुत संवेदनाएं प्रकट करती हूं। भगवान इस मुसीबत से जल्द ही उन सबको राहत दें। दिल्ली सरकार की ओर से हम पंजाब सीएम राहत कोष में 5 करोड़ रुपए की सहायता देने की घोषणा करते हैं…इस दुख की घड़ी में दिल्ली उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights