बरेली। केन्द्रीय आयुष मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य बनने के पश्चात प्रथम बार बरेली नाथ नगरी सर्किट हाउस में पहुंचने पर सामाजिक धार्मिक राजनीतिक एवं व्यापारिक संगठनों ने उनका भव्य स्वागत अभिनन्दन किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर मंत्री अमरीश कठेरिया पूर्व महानगर मंत्री शिशुपाल कठेरिया वरिष्ठ भाजपा नेता हरवंश सिंह वाल्मीकि शोभायात्रा अध्यक्ष अंशु आर्य व पूर्व अध्यक्ष विशाल बिंदु ने उनको पगड़ी पुष्प माला एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया तथा उनके साथ में वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज थपलियाल एवं आकाश पुष्कर का भी भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले दक्ष शर्मा के बरेली टोल पर पहुंचने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा योगेश बंटी ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनका भव्य स्वागत किया दक्ष शर्मा के साथ रहे वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज थपलियाल एवं आकाश पुष्कर को स्वागत अभिनन्दन किया। इस अवसर पर विशाल बिंदु मनोज भारती अरविंद वाल्मीकि नरेंद्र डॉ नरेन्द्र गंगवार कमल सिंह विकास पासवान राहुल गुप्ता नंदकिशोर सुनील भारत संजय वाल्मीकि राजन डा प्रमोद कुमार रजत आदि लोग मौजूद रहे।