अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संजय आनन्द बने जिला महामंत्री
बरेली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने प्रेसवार्ता डी.डी. पुरम स्थित एक होटल में आयोजित की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र रस्तोगी ने संगठन को और अधिक गति देने के लिए वरिष्ठ एवं जुझारू व्यापारी नेता संजय आनन्द को जिला महामंत्री नियुक्त किया। संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
नवनियुक्त महामंत्री संजय आनन्द ने कहा कि वे सदैव व्यापारी समाज और संगठन की सेवा में तत्पर रहेंगे तथा व्यापारियों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र रस्तोगी ने बताया कि संगठन की स्थापना को 32 वर्ष पूरे हो गए हैं। हर वर्ष की भांति इस बार भी स्थापना दिवस “राष्ट्रीय व्यापारी दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम 11 सितम्बर 2025 को सायं 7 बजे स्पर्श लान, पीलीभीत बाईपास पर भव्य रूप से आयोजित होगा। इसमें व्यापारी समाज के भामाशाहों के साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साथियों को भी सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप वंसल उपस्थित रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में जी.एस.टी. स्लैब में हुए संशोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप वंसल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी लगातार मेहनत और वित्त मंत्री एवं मुख्यमंत्री से संवाद के बाद व्यापारी समाज को बड़ी राहत मिली है। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं दीं। महानगर अध्यक्ष सुधीर गोयल ने बताया कि जी.एस.टी. में संशोधन से व्यापार करना और लेखा-जोखा रखना और सरल हो जाएगा। इससे जहां सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी वहीं व्यापारी और आमजन दोनों को राहत मिलेगी।
आगामी 11 सितम्बर को होने वाले राष्ट्रीय व्यापारी दिवस कार्यक्रम में व्यापारी आयोग के गठन, व्यापारियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ, विधानसभा/विधान परिषद में व्यापारी समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने जैसी मांगों पर भी गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र रस्तोगी, महानगर अध्यक्ष सुधीर गोयल, जिला महामंत्री अंकुर सक्सेना एवं संजय आनन्द, महानगर महामंत्री मुकेश सिंघल, सय्यद सिराज अली, जिला कोषाध्यक्ष अरुण भसीन, महानगर कोषाध्यक्ष संजय गर्ग, कमलजीत सिंह, राजन गुप्ता, अभय अग्रवाल, राजगोपाल खट्टर, जगदीश अरोरा, योगेश सक्सेना, राशिद अली, वीरेश पाल सिंह, मनीष रस्तोगी, दीपक रस्तोगी, मनीष वंसल, हरिखावू खंडेलवाल, पराग रस्तोगी, विजय अग्रवाल, अरुण पाराशर, राजीव गुप्ता, वीरेन्द्र देवल, सुरेन्द्र वसल, नमित गुलाटी, राजीव कुमार, संतोष टंडन, राजीव मदान, सागर रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।













































































