बरेली। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस ने जुनैद हुसैन को बरेली ज़िले का अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी खलील नम्बरदार ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की संस्तुति पर मनोनयन पत्र जारी किया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष अवनीश बक्शी टोनू के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। मीडिया से वार्ता के दौरान जुनैद हुसैन ने कहा कि आज पूरा देश किसानों, दलितों और अल्पसंख्यक समाज के साथ संविधान को बचाने का संकल्प ले रहा है। तरह-तरह की घटनाओं से यह साफ है कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में हैं। उन्होंने कहा, “संविधान है तो देश है, देश है तो हम हैं, और हम हैं तो भारत की संस्कृति है।” उन्होंने वादा किया कि बरेली के किसानों की समस्याओं की लड़ाई कांग्रेस जोर-शोर से लड़ेगी। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष अवनीश बक्शी टोनू, एससी/एसटी विभाग जिला अध्यक्ष शेखर सिंह, अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश महासचिव हसनैन अंसारी, प्रदेश सचिव मजहर अली, कांग्रेस प्रवक्ता राजेन्द्र सागर, शारिक खान, प्रभात गिरी गोस्वामी, मो. फराज उर्फ मुन्ना, फरमान खान, अफसर बेग, मुजाहिद अली, खुर्रम रहमान, आसिफ अब्बासी, चौधरी तनवीर, एडवोकेट ज़कीर खान, जहूर खान, मो. उमेर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।