बरेली। मानव सेवा क्लब की ओर से राधाष्टमी पर रामपुर गार्डन के सभागार में भजन और नन्हें-मुन्ने बच्चों की राधा-कान्हा प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम किया गया।जिसमें बेबी शर्मा, शोभा सक्सेना, आभा तिवारी,अरुणा सिन्हा, कल्पना सक्सेना, रीता सक्सेना, मधु वर्मा,मुकेश सक्सेना, अनिला रंजन,अतुल वर्मा,मंजू गुप्ता,नीतू टंडन ने राधा कृष्ण के भजन मोहक रूप से प्रस्तुत किये। राधा कृष्ण रूप-सज्जा प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में सक्षम प्रथम,कृष, हिरदान और आरना द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग में प्रियल प्रथम, समर्थ और नवन्या द्वितीय रहे और सीनियर वर्ग में अतुल वर्मा प्रथम, प्रकाश सक्सेना और मधु वर्मा द्वितीय रहे। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल मैनेजर नीरज टंडन, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, महासचिव प्रदीप माधवार,मुकेश सक्सेना,अरुणा सिन्हा ने दिए। कार्यक्रम में अखिलेश गुप्ता,उमेश गुप्ता, पीयूष गुप्ता,पूनम गुप्ता,साधना गुप्ता,वेदप्रकाश सक्सेना, किरन सक्सेना, ए.एस. अग्रवाल, शीला गुप्ता,विजय शर्मा, डॉ. असित रंजन उपस्थित रहे। संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। सभी का आभार महासचिव प्रदीप माधवार ने व्यक्त किया ।