बिल्सी। नगर के बिजलीघर रोड पर जिला सहकारी बैंक के निकट राहगीरों को शीतल और ताजा पेयजल उपलब्ध कराएं जाने के उद्देश्य से लगाई गई प्याऊ लंबे समय से नगर पालिका परिषद प्रशासन की अनदेखी के कारण खराब पड़ी हुई है। जिसके कारण बाजार में आने-जाने राहगीरों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। नगर के मोहल्ला संख्या छह निवासी आवास वार्ष्णेय, संजय कुमार, मनोज ओझा, कंचन कुमार, उमेश चंद्र, भगवान स्वरुप, पीयूष राठी, झम्मन सिंह, शिखर राजपूत, अनुग्रह सिंह चौहान आदि का कहना है कि लंबे समय से खराब पड़ी प्याऊ को ठीक कराएं जाने को लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया है। मगर आज तक किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। जिससे उनमें रोष है। उन्होने डीएम से शीघ्र खराब पड़े प्याऊ ठीक कराएं जाने की मांग की है।