बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने आज एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दो चोरी की बाइकों के बरामद की है। साथ ही आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत और गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाली के एसआई अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती शाम बिल्सी-वजीरंगज मार्ग पर अभियान के तहत वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नागरझूना निवासी एक युवक चोरी की बाइक के साथ वजीरगंज की ओर से बिल्सी की ओर आ रहा है। रोक कर उससे वाहन के कागज और लाइसेंस मांगा को उसने इंकार कर दिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम संदीप कुमार पुत्र मार्ग सिंह निवासी नागरझूना बताया। साथ ही बताया कि उसने उक्त बाइक को फरीदाबाद (हरियाणा) से चोरी की है। इसको बेचने के लिए बिल्सी के लिए जा रहा है। इसके अलावा एक चोरी की बाइक उसके घर पर खड़ी है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके घर से चोरी की दूसरी बाइक भी बरामद कर की। बाद में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बाइक चोरी का अभियोग पंजीकृत किया है। साथ ही दोनों बाइकों को बरामद किया। बाद में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।