महिलाओं पर निर्भर है देश की सामाजिक-आर्थिक प्रगति

14BDN-53
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

सिरासौल में हुआ महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरासोल में महिला सशक्तिकरण को लेकर एक कार्यक्रम ग्राम प्रधान धनवती देवी और पूर्व
प्रधान यासीन फरीदी के नेतृत्व में यहां आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं को सशक्तिकरण बनाएं जाने को लेकर
विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पंहुची पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य का यहां सभी
महिलाओं ने शॉल ओढ़ाकर एवं फूल मालाओं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। श्रीमती शाक्य ने कहा कि महिला सशक्तिकरण
का अर्थ महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। ताकि उन्हें रोजगार, शिक्षा, आर्थिक तरक्की के बराबरी
के मौके मिल सके। जिससे वह सामाजिक स्वतंत्रता और तरक्की प्राप्त कर सके। यह वह तरीका है, जिसके द्वारा महिलाएं भी
पुरुषों की तरह अपनी हर आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है। भले ही आज के समाज में कई भारतीय महिलाएं राष्ट्रपति,
प्रधानमंत्री, प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर, वकील आदि बन चुकी हो, लेकिन फिर भी काफी सारी महिलाओं को आज भी
सहयोग और सहायता की आवश्यकता पड़ती है। उन्हें शिक्षा और आजादी पूर्वक कार्य करने, सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित कार्य और

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

सामाजिक आजादी में अभी भी और सहयोग की आवश्यकता है। महिला सशक्तिकरण का यह कार्य काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि
भारत की सामाजिक, आर्थिक प्रगति उसके महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक प्रगति पर ही निर्भर करती है। इस मौके पर
रामबेटी, वंदना वर्मा, शीतल, शाशि, नीलम, मीना बेगम, सलमा बेगम, शरीफन, सवाना, मुन्नी बेगम, ऋतु शाक्य, विमला मौर्य
आदि मौजूद रहीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights