मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ब्लूमिंगडेल स्कूल में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की श्रृंखला में दूसरे दिन अनेक खेल प्रतियोगिताएं हुई

August 30, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की श्रृंखला में दूसरे दिन कक्षा-3 से कक्षा-8 के विद्यार्थियों हेतु अनेक खेल र्स्पद्वाओं का आयोजन किया गया। जिसमें दौड़, लॉन्ग जम्प, रिले रेस, शॉटपुट, जुम्बा व योगा सम्मिलित रहे। सभी खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी रुचि अनुरुप प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात् स्कूल प्रबन्धन द्वारा हरी झंडी देने पर इन स्पर्द्धाओं का प्रारम्भ हुआ। सभी प्रतियोगियों में उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था। सभी छात्र जीत का जज्बा लिए अपनी प्रतिभा का सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे थे। उनके उत्साहवर्धन में सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान क्रीड़ा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा-3 से कक्षा-5 तक यलो हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय एवं ग्रीन हाउस तृतीय स्थान पर रहा। कक्षा-6 से कक्षा-8 में ग्रीन हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय एवं रेड हाउस तृतीय स्थान पर रहा। सभी प्रतिभागियों एवं विजयी छात्रों को सम्बोधित करते हुए स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने सभी को आशीर्वचन देते हुए विजयी सदन व छात्रों को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के क्रिया-कलापों के माध्यम से बच्चों में निहित प्रतिभा को उकेरा जाता है एवं उसे तराशकर, उनके लक्ष्य की ओर अग्रसर किया जाता है। इस मौके पर निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान व श्वेता मेंहदीरत्ता, प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, कॉर्डिनेटर मृणाल सक्सेना समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएं, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली आदि ने उपस्थित रहकर सभी विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाया। इन सभी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन मे ख्ेाल अध्यापक-अध्यापिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights