संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर ने लहराया परचम

WhatsApp Image 2025-08-30 at 4.46.40 PM
   बदायूं।संकुल स्तरीय सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं में शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर सिविल लाइन्स बदायूँ का जलवा रहा। भैया बहिनों ने सभी प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।  पुरस्कार पाकर भैया-बहिन खुशी से झूम उठे। विद्या भारती विद्यालय शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर सिविल लाइन्स में संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें संकुल बदायूँ से कुल 9 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह, व्यवस्थापक नवनीत प्रताप सिंह, जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह एवं अन्य मंचासीन पदाधिकारियों ने माँ सरस्वती के समक्ष सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार जी ने मंचासीन पदाधिकारियों का परिचय कराया। संकुल प्रमुख सतीश कुमार गंगवार ने कार्यक्रम की भूमिका को रखते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए। आयोजित प्रतियोगिताओं में साहित्यिक प्रश्नमंच, विज्ञान प्रश्नमंच, वैदिक गणित प्रश्नमंच, अन्त्याक्षरी, गणित प्रदर्श, विज्ञान प्रदर्श, चित्रकला, गीत गायन, पत्र वाचन एवं कथा कथन की प्रतियोगिताएं की गई। शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर सिविल लाइन्स बदायूँ समस्त प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर जिले में टाॅपर रहा। साहित्यिक प्रश्नमंच प्रतियोगिता में शिव देवी बदायूँ प्रथम, बिसौली द्वितीय एवं द्रौपदी देवी सरस्वती शिशु मंदिर तृतीय स्थान पर रहे।  विज्ञान प्रश्नमंच में शिव देवी ने प्रथम, मीरा चौकी ने  द्वितीय एवं द्रौपदी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वैदिक गणित प्रश्नमंच में  द्रौपदी देवी ने प्रथम, मीरा चौकी  व शिव देवी ने द्वितीय एवं बिसौली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में शिव देवी ने प्रथम, मीरा चौकी ने द्वितीय एवं दातागंज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  चित्रकला प्रतियोगिता में शिव देवी ने प्रथम, द्रौपदी देवी ने द्वितीय एवं बिसौली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।   इसी प्रकार गीत-गायन प्रतियोगिता में शिव देवी की यशिका भारद्वाज ने प्रथम, मीरा चौकी की शिवांगी पांडे ने द्वितीय एवं द्रोपदी देवी की कृतिका गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  कथा-कथन प्रतियोगिता में शिव देवी के दिव्यांश यादव ने प्रथम,  द्रौपदी देवी के सोहित सिंह ने द्वितीय एवं मीरा चौकी के अनमोल दिवाकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्श में श्री राम की रश्मि राठौर ने प्रथम, बिसौली की रचना शर्मा ने द्वितीय एवं राजरानी उझानी की कनिष्का ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गणित प्रदर्श प्रतियोगिता में दातागंज की प्रियांशी ने प्रथम, राजारानी उझानी की शिया ने द्वितीय एवं शिव देवी की अनन्या शाक्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  वहीं विज्ञान प्रयोग में द्रौपदी देवी की अस्मिता चौहान ने प्रथम  तथा दातागंज की मुस्कान शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पत्र-वाचन प्रतियोगिता में द्रौपदी देवी की करिश्मा ने प्रथम एवं शिव देवी के आयुष कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समापन सत्र में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया साथ ही शेष  सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिताओं को संपन्न करने में निर्णायक मंडल के रूप में अमिता शर्मा, दीपमाला गोयल, मोहनलाल, माखनलाल राजपूत, प्रधानाचार्य वेद रतन शर्मा, कृष्ण हरि शर्मा, वी के एस अनिल देव एवं कमलेश जी आदि रहे। प्रधानाचार्य के रूप में अनूप कुमार सहसवान, सुबोध बिल्सी, प्रवेश कुमार राजरानी उझानी, कमलेश कुमार मीरा चौकी बदायूँ, मुकेश शर्मा दातागंज एवं रविंद्र सिंह बिसौली उपस्थित रहे। 
प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में विद्यालय के आचार्य कौशल किशोर पाठक, लालाराम वर्मा, रूपेंद्र सिंह, राजीव कुमार सिंह, राजकुमार गोला, देवेंद्र सिंह, नरेश पाल सिंह, सुबोध मिश्रा,  राकेश कुमार, जयप्रकाश, आयुषी, कंचन गुप्ता, रिया राजपूत, अंचल पाठक सहित समस्त स्टाॅफ का पूर्ण सहयोग  रहा। कार्यक्रम का संचालन  वरिष्ठ आचार्य कौशल किशोर पाठक ने किया।
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights