खेलों में हो स्वस्थ प्रतिस्पर्धा : प्रो चारग

WhatsApp Image 2025-08-29 at 3.48.59 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर।स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दिनांक 27 अगस्त से 29 अगस्त तक चले इस कार्यक्रम में कबड्डी, टेबल टेनिस, शतरंज एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज स्तर पर हुआ। प्रतियोगिताओं में लगभग 126 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।समापन दिवस पर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कॉलेज के क्रीड़ा सचिव प्रो अजीत सिंह चारग ने विद्यार्थियों को उद्बोधन देते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से हमारे व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होता है। इस अवसर पर उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवनवृत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने खिलाड़ियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं सहयोग की भावना के साथ खेलों में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ प्रांजल शाही ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रो आदित्य कुमार सिंह, डॉ आलोक कुमार सिंह, डॉ मृदुल पटेल, डॉ शिशिर शुक्ला, डॉ राजनंदन सिंह राजपूत, सौरव, अभय मिश्रा, कुलदीप, गौरव, छत्रपाल, अमन आदि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता परिणाम

  1. बैडमिंटन-
    विजेता (बालक)- शौर्य सिंह
    रनर अप- आकाश यादव
    विजेता (बालिका)- वृन्दा शर्मा
    रनर अप- श्रेया पांडेय
  2. शतरंज
    विजेता (बालक)- ईशांत कटियार
    रनर अप- कृष राजपाल
    विजेता (बालिका)- कोमल गुप्ता
    रनर अप- आयुषी देवी
  3. टेबल टेनिस विजेता (बालक)- विनायक शर्मा
    रनर अप- शौर्य सिंह
    विजेता (बालिका)- वृन्दा शर्मा
    रनर अप- प्राची
  4. कबड्डी विजेता (बालक)- कला संकाय
    रनर अप- विज्ञान संकाय
    विजेता (बालिका)- एनसीसी टीम
    रनर अप- एनएसएस टीम
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights