सीएम योगी बोले- पीएम पर अभद्र टिप्पणी पूरे देश का अपमान, कांग्रेस को जनता सिखाएगी सबक

Screenshot 2025-08-29 170915
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा के शासनकाल में गुंडागर्मी और माफियाराज चरम पर था। सपा सरकार में हर जनपद में एक माफिया को पाला गया था। विकास के धन की बंदरबांट हो रही थी। लूट घसोट चरम पर था। गरीबों के लिए आने वाले पैसे पर डाका डाला जाता था। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना सूरज पर थूंकने जैसा है। यह पीएम का नहीं देश की 140 करोड़ जनता का अपमान है। जनता इसका जवाब कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को देगी। सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रतापगढ़ में साढ़े पांच अरब की परियोजनाओं का लोकापर्पण और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इंडिया भारत विरोधी गठबंधन

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस का एनडी गठबंधन भारत विरोधी गठबंधन है। यह देश की आन बान शान के साथ खिलवाड़ करने वाला गठबंधन है। 140 करोड़ जनता के प्रति नहीं भारत के सांविधानिक संस्थाओं को अपमान करने वाला गठबंधन है। सत्ता में आने पर देश और प्रदेश में अराजकता पैदा करने वाले कांग्रेस और सपा के लोग आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं। इनके शासन काल में प्रदेश को दंगों की आग में झोंक दिया गया था। 

आयोग की रिपोर्ट चौंकाने वाली

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस के शासन काल में हुए दंगों की जो आंशिक रिपोर्ट आई है वह चौंकाने वाली है। किस तरह से प्रदेश में दंगों की साजिश रची गई और बहुसंख्यक समाज पर अत्याचार किया गया। हिंदुओं को पलायन करने पर मजबूर किया गया। 

बिना भेदभाव के हो रहा है विकास

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार में बिना भेदभाव के विकास हो रहा है। गरीबों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सशक्तिकरण के माध्यम से हम आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश में छह करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। बिना भेदभाव के आवास योजना का लाभ मिल रहा है। पीएम आवास योजना का सबसे ज्यादा लाभ प्रतापगढ़ जनपद के लोगों को मिला। 
 

  • राजनीतिक मर्यादा को तार तार कर रही कांग्रेस
  • बिना किसी का नाम लिए सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करना पूरे देश का अपमान है। देश की जनता अपने को अपमानित महसूस कर रही है। 
  • हर मंडल में होगा स्पोर्ट्स कॉलेज
  • सीएम योगी ने कहा कि मेरठ में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय में पहला सत्र आज से शुरू हो रहा है। भाजपा ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र को सम्मान देने का कार्य किया है। उनके नाम पर खेल के सबसे बडे़ पुरस्कार की घोषणा की गई है। अब पूरे प्रदेश के हर मंडल में एक स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर सकें। 

संसदीय क्षेत्र प्रतापगढ़-

  • शिलायान्स किए जाने वाले कार्य का विवरण-
  • उड़ैयाडीह-पृथ्वीगंज मार्ग चौड़ीकरण – 12.34 करोड़
  • फतनपुर-बीरापुर मार्ग का चौड़ीकरण- 23.30 करोड़
  • जगेशरगंज-लोहंगपट्टी संपर्क मार्ग- 68.87 लाख
  • मंगरौरा-दयाल दूबे संपर्क मार्ग- 68.58 लाख
  • रजबहा कादर से शीतलमऊ मार्ग चौड़ीकरण- 11.60 करोड़
  • भैसना से चिचरहा मार्ग चौड़ीकरण- 12.15 करोड़
  • सांगीपुर- मुस्तफाबाद मार्ग चौड़ीकरण- 4.09 करोड़
  • लालगंज-मंझनपुुर-मऊ मार्ग चौड़ीकरण- 36.80 करोड़
  • संगम चौराहे से राजेंद्र नगर बाईपास मार्ग चौड़ीकरण- 6.13 करोड़
  • रांकी मुस्तफाबाद-लालगंज मार्ग चौड़ीकरण- 27.50 करोड़
  • राजस्व ग्राम असरही संपर्क मार्ग निर्माण- 33.31 लाख
  • समापुर से खीरी बभनौटी संपर्क मार्ग- 33.32 लाख
  • देल्हूपुर से गड़ेरिया का पुरवा संपर्क मार्ग- 53.46 लाख
  • पूरे भाव सिंह का पुरवा संपर्क मार्ग- 75.44 लाख
  • बरीबोझ से राजा का पुरवा संपर्क मार्ग- 53.46 लाख
  • रेहुआ लालगंज से रायबरेली सीमा तक नव निर्माण मार्ग- 4.99 करोड़
  • बरीबोझ से कैथोला संपर्क मार्ग- 3.14 करोड़
  • जहानाबाद से लवाना नव निर्माण संपर्क मार्ग- 4.66 करोड़
  • विश्वनाथगंज रेलवे अंडर पास से बोझी संपर्क मार्ग- 1.08 करोड़
  • बढ़नी से बलीपुर बाबूगंज मार्ग चौड़ीकरण- 19.78 करोड़
  • उड़ीडीह यादव बस्ती संपर्क मार्ग- 67.22 लाख
  • घाटमपुर से उमरपुर संपर्क मार्ग- 67.07 लाख
  • कल्याण मंडप निर्माण कार्य- 4.64 करोड़
  • पुलिस लाइन स्थित साइबर थाना निर्माण- 3.39 करोड़
  • जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी कार्यालय भवन निर्माण- 2.0 करोड़
  • सीएम कंपोजिट विद्यालय बहोरिकपुर निर्माण- 1.81 करोड़
  • सीएम अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय नौदेवरा निर्माण- 1.81 करोड़
  • सीएम अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय मानापुर- 1.81 करोड़
  • सीएम अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय भूला चंदौकी- 1.81 करोड़
  • सीएम अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय डेरवा बाजार- 1.81 करोड़
  • सीएम अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय सराय देवराज- 1.81 करोड़
  • मानधाता बाजार शापिंग काम्पलेक्स निर्माण- 2.44 करोड़
  • सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय सदर- 25.42 करोड़
  • देवकली और मीराभवन चौराहा ड्रेनेज निर्माण- 1.73 करोड़
  • शहर के नौ चौराहों पर सीसीटीवी स्थापना कार्य- 37.96 लाख
  • रुपापुर ड्रेनेज व पुलिस परेड ग्राउंड आरसीसी कलवर्ट- 28.42 लाख
  • रूपापुर में ड्रेनेज अवस्थापना कार्य- 19.10 लाख
  • रूपापुर कालोनी आरसीसी कलवर्ट निर्माण- 16.24 लाख
  • पुलिस चौकी विश्वनाथगंज अनावासीय भवन निर्माण- 1.82 करोड़
  • संडवाचंद्रिका मंदिर का पर्यटन विकास कार्य- 74.62 लाख
  • यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल विकास कार्य- 49.73 लाख
  • पुलिस लाइन टांजिट हॉस्टल निर्माण कार्य- 5.82 करोड़
  • अंतू में दो यूनिट अग्निशमन केंद्र निर्माण- 13.92 करोड

—————

  • कौशांबी संसदीय क्षेत्र का शिलान्यास कार्य का विवरण-
  • लालगंज-मंझनमऊ दो लेन मार्ग निर्माण- 15.85 करोड़
  • भदरी रेलवे फीडर से तिलक का पुरवा संपर्क मार्ग- 40.37 लाख
  • शिवबख्श का पुरवा से पूरे गंगाबक्स संपर्क मार्ग- 41.59 लाख
  • राजस्व ग्राम साजा से बड़का साजा संपर्क मार्ग- 26.34 लाख
  • धम्मोहन से चंपतपुर संपर्क मार्ग- 62.53 लाख
  • सराय स्वामी कुंडिया से पूरे किसुनी संपर्क मार्ग- 57.43 लाख
  • मधवापुर से जनवामऊ संपर्क मार्ग निर्माण- 51.51 लाख
  • जेठवार से हरदत्त का पुरवा संपर्क मार्ग- 69.68 लाख
  • उघरनपुर से मुस्लिम बस्ती संपर्क मार्ग- 39.78 लाख
  • नसीरपुर-ननौती से आधार का पुरवा संपर्क मार्ग- 72.24 लाख
  • चुड़िहारन का पुरवा से लोकइयापुर संपर्क मार्ग- 49.83 लाख
  • मछेहा पसियान से कांदीपुर संपर्क मार्ग- 44.32 लाख
  • जाजूपुर बार्ड से बढ़ेरा बाजार संपर्क मार्ग- 54.2 लाख
  • बाबागंज गुजवर से सूबेदार का पुरवा संपर्क मार्ग- 64.08 लाख
  • बेलहाबाग से फेरई का पुरवा संपर्क मार्ग- 65.08 लाख
  • जमेठी बसहीपुर से पंचपेड़ा संपर्क मार्ग- 43.4 लाख
  • अहिबरनपुर से लोहारन बस्ती संपर्क मार्ग- 26.13 लाख
  • सराय कीरत से भौरा का पुरवा संपर्क मार्ग- 59.17 लाख
  • मउदारा उपरहार से तरी संपर्क मार्ग- 60.53 लाख
  • हथिगवां से मलाका संपर्क मार्ग का निर्माण- 46.54 लाख
  • अहिबरनपुर खिदिरपुर से टिकुरी संपर्क मार्ग- 48.12 लाख
  • ताजपुरलरू से बनकटिया संपर्क मार्ग- 1.90 करोड़
  • परसीपुर से पूरे बक्सी संपर्क मार्ग- 63.45 लाख
  • कन्हैया नगर से राम वनगमन मार्ग चौड़ीकरण- 16.22 करोड़
  • लालगोपालगंज से बेधन गोपालपुर मार्ग चौड़ीकरण- 10.88 करोड़
  • उपनिबंधक कार्यालय कुंडा का निर्माण- 2.28 करोड़
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights