बरेली । हल्द्वानी से घर जाते समय भोजीपुरा के पास अज्ञात वाहन ने ओसपाल को टक्कर मार दी जिसमें ओसपाल गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया इलाज दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया 32 वर्षीय ओसपाल जिला शाहजहांपुर के थाना कटरा क्षेत्र के गांव बाजपुर कुमेर खा निवासी था ओसपाल हल्द्वानी में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था रविवार की शाम को हल्द्वानी से मोटरसाइकिल के द्वारा घर जा रहा था रास्ते में भोजीपुरा और बिलवा के बीच में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी ओसवाल गम्भीर रूप से घायल हो गया , घायल को जिला निजी अस्पताल में भर्ती कराया ओसपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा।