बदायूं। श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में चल रहे श्री गणेश महोत्सव का शुभारम्भ 27 अगस्त को होगा। ब्राहमण धर्मशाला में भगवान गणेश की मूर्ति विराजमान हो चुकी है। 27 अगस्त को सुबह 09 बजे भगवान गणेश का पूजन किया जायेगा। वैदिक मंत्रोचार के द्वारा भगवान गणेश का आवाहन करके शोभा यात्रा के रूप में ब्राहमण धर्मशाला से चलकर नेहरू चौक, खैराती चौक, हलवाई चौक, मढई चौक होते हुए पथिक चौक से भोला धाम पहुंचेगी। शोभा यात्रा के साथ परमपूज्य कथा व्यास राध्या भारद्वाज रथ के साथ चलेगी। शोभा यात्रा में विभिन्न कीर्तन मंडल, काली अखाड़ा, बैड वाजो के साथ 108 महिलाये भगवान गणेश की प्रतिभाओं को साथ लेकर शोभा यात्रा के साथ चलेगी। संख्या अध्यक्ष वीरेन्द्र वार्ष्णेय, महामंत्री सुनील गुप्ता ने सभी धर्म प्रेमी बदायूं वासियों से आग्रह किया है कि श्री गणेश महोत्सव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। 27 अगस्त को श्री गणेश पुराण की कथा प्रतिदिन शाम 6 बजे से 10 बजे तक तेजी | एक सितंबर को। वृन्दावन के कलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन किया जायेगा। 2 सितम्बर को विसर्जन यात्रा कछला जायेगी। इस अवसर पर सुनील वार्ष्णेय, राहुल राठौर,अववेश साहू, मनोज वैश्य, दीपमाला गोयल,पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।