उझानी :- भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘एक देश, एक चुनाव’ अभियान के लिए नगर निवासी अजय शर्मा को जिला सह संयोजक बनाया गया है। जिसके बाद समर्थकों में हर्ष का माहौल है। अजय शर्मा विद्यार्थी परिषद के पूर्व ब्रज प्रदेश के सोशल मीडिया सहसंयोजक व जिला संयोजक रह चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि के बाद समर्थकों में हर्ष का माहौल है। अजय शर्मा ने बताया कि उन्हें पार्टी द्वारा जो भी दायित्व मिला है, वो उसका मेहनत और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य के नेतृत्व वाली यूपी सरकार में गरीब पात्रों को आवास, पेंशन, शौचालय सहित हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत स्वच्छ जल की आपूर्ति की जा रही है!