बदायूं। श्री हरमिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में 79th स्वतंत्रता दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।. स्वतंत्रता दिवस पर छोटे-छोटे नन्हे बच्चे फ्रीडम फाइटरस के कॉस्ट्यूम में आए. कुछ भगत सिंह थे तो कुछ चंद्रशेखर आजाद थे महात्मा गांधी थे सुभाष चंद्र बोस जी थे. छोटी-छोटी बालिकाएं भारत मां के स्वरूप में तैयार होकर स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय में आई. विद्यालय के प्रबंधक डी. के.चड्ढा जी विद्यालय की अध्यक्षा सुषमा कथूरिया जी एवं प्रबंधक कमेटी के अन्य सदस्य भी इस अवसर पर विद्यालय में मौजूद रहे एवं उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया विद्यालय की प्रधानाचार्या दिव्या जी ने ध्वजारोहण किया एवं सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी.