बदायूं।।जीलॉट पब्लिक स्कूल के प्रांगण मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के नन्हें-मुन्नें बच्चे राधा, कृष्ण, सुदामा और बलराम आदि की वेशभूषा में बहुत ही मनमोहक लग रहे थे।प्रधानाचार्या ज्योति लता ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार गोकुलाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होने बताया कि यह शुभ दिन विष्णु जी के आठवें अवतार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रतीक है।विद्यालय प्रबंधक सोनाली सचदेवा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को विस्तार से बताते हुए इस त्योहार को मनाने का महत्व बताया।इस अवसर पर विद्यालय का सभी स्टॉफ उपस्थित रहा।