बरेली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाकर भारत पर दवाब बनाने की नीति के विरोध में प्रान्तीय उघोग व्यापार मण्डल समिति रजि बरेली द्वारा अमेरिकी उत्पादों को त्याग कर स्वेदेशी उत्पादों को अपनाने हेतु जनजागरण और व्यापारियों को जागरूक करने के लिए साहूकारा से कुतुबखाना तक पद यात्रा निकाली। पदयात्रा का संचालन अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, महामंत्री सुदेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री व प्रदेश व्यापारी सुरक्षा बोर्ड के सदस्य पवन अरोड़ा, मीडिया प्रभारी पंकज रोहतगी,राज कमल भसीन, भवानी दत्त जोशी, दुर्गेश गुप्ता,नीलेश अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, दिनेश वर्मा, अशोक गुप्ता ,तनुज अग्रवाल व अन्य की उपस्थिति से हुआ पदयात्रा के माध्यम मार्ग में लोगों से अमरीकी उत्पादों को त्यागकर स्वादेशी उत्पादों का प्रयोग करने की अपील की गई पदयात्रा में ट्रम्प विरोधी नारे “ट्रम्प की नई चाल नहीं सहेंगे भारत के लाल “अब तो हमने ठाना है अमरीकी उत्पादों को भारत से भगाना है ” “अमरीकी उत्पाद त्याग दो स्वदेशी उत्पादों को अपनाओ” के साथ साथ विभिन्न अमरीकी उत्पादों के नाम लिखे होडिंग के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया।