बरेली। जनपद की एक महिला ने अपने पति और उसकी कथित साथी महिला पर झूठे मुकदमे में फंसाने, 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता चंचल प्रजापति निवासी जंक्शन माल गोदाम रोड, थाना सुभाषनगर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। चंचल प्रजापति ने आरोप लगाया कि मनी सक्सेना उर्फ जो झूठे मुकदमे दर्ज कर लोगों को ब्लैकमेल करती है और रंगदारी में संपत्ति व मोटी रकम हड़पती है। जिले के अलग-अलग थानों में मनी सक्सेना पर कई मुकदमे दर्ज हैं। चंचल के अनुसार, महिला और पीड़िता का पति दानिश सक्सेना उर्फ बली के बीच अवैध संबंध का आरोप लगाया हैं। दानिश के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और फिलहाल कोर्ट में उनके बेटे की कस्टडी का केस निर्णयाधीन है। आरोप है कि मनी सक्सेना कोर्ट में खुद को पीड़िता की बहन बताकर दानिश के साथ आती है, जबकि वह दानिश की अनैतिक पत्नी की तरह रह रही है।पीड़िता ने बताया कि 8 अगस्त 2025 को मनी सक्सेना ने थाना इज्जतनगर में एफआईआर संख्या 729/2025 दर्ज कराई, जिसमें जानबूझकर उसका नाम अपने पति मनमोहन सिंह नाम के व्यक्ति के साथ जोड़ दिया गया, जबकि उसका मनमोहन से कोई संबंध नहीं है। आरोप है कि मनी सक्सेना ने धमकी दी है कि यदि 40 लाख रुपये नहीं दिए तो जेल भिजवा देगी। चंचल ने कहा कि इन धमकियों और उत्पीड़न के कारण उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई है और वह मानसिक तनाव में हैं। उनका आरोप है कि मनी सक्सेना और दानिश सक्सेना कभी भी उनकी हत्या कर सकते हैं या किसी झूठे मुकदमे में फंसा सकते हैं। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय, सुरक्षा और रंगदारी मांगने व ब्लैकमेल करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।