मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

ईवीएम व वीवीपैट की एफएलसी के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

August 27, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत ईवीएम व वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा ईवीएम व वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईवीएम एवं वीवीपैट से संबंधित सभी प्रक्रियाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी की जाएंगी। उन्होंने बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं में सहयोग की अपेक्षा की।
बैठक एवं निरीक्षण के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद, भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश सोलंकी, बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव अरविन्द प्रधान, कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आसिम हमीद खां सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights