मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

संस्कृत सप्ताह में गूँजी संस्कृत की मधुर वाणी, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए विविध कार्यक्रम

August 27, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी।।नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे संस्कृत सप्ताह के अन्तर्गत आज विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध विरासत तथा भारतीय संस्कृति से उसके गहरे संबंध से परिचित कराना और विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि एवं सम्मान की भावना विकसित करना रहा था |
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा संस्कृत भाषा में प्रस्तुत प्रार्थना से हुआ। संस्कृत के शुद्ध एवं मधुर उच्चारण के साथ विद्यार्थियों ने वातावरण को आध्यात्मिक एवं सकारात्मक बना दिया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा में प्रतिज्ञा (Pledge) प्रस्तुत की। विद्यार्थियों के सामूहिक एवं आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुतीकरण ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा में भाषण प्रस्तुत करते हुए संस्कृत के ऐतिहासिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने बताया कि संस्कृत केवल एक प्राचीन भाषा ही नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान, दर्शन, साहित्य एवं संस्कृति की महत्वपूर्ण आधारशिला है। संस्कृत के अनेक ग्रंथों एवं साहित्यिक रचनाओं में भारतीय जीवन-मूल्यों, नैतिकता और ज्ञान की समृद्ध परंपरा देखने को मिलती है। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक एवं प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया संस्कृत नुक्कड़ नाटक रहा। विद्यार्थियों ने रोचक संवाद एवं प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से संस्कृत भाषा की उपयोगिता और वर्तमान समय में इसके महत्व का संदेश दिया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह दर्शाने का प्रयास किया कि संस्कृत को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन एवं व्यवहार में भी स्थान दिया जा सकता है।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्कृत हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं ज्ञान परंपरा की महत्वपूर्ण धरोहर है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में अपनी भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित किया गया। और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की गई।
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं यादगार अवसर रहा। इस कार्यक्रम ने विद्यालय में संस्कृत भाषा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने के साथ विद्यार्थियों में अपनी संस्कृति, परंपरा और भाषायी विरासत के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत करने के लिए प्रेरित किया ।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights