कानपुर देहात। थाना रूरा क्षेत्र के ग्राम हारामऊ में एक बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला घर से दवा लेने के लिए निकली थी। दवा लेकर वापस लौटते समय रास्ते में बाइक सवार कुछ लोगों ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर अपने साथ बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में बाइक सवारों ने बुजुर्ग महिला के कानों के कुंडल उतरवा लिए और उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने परिजनों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से जुड़े संदिग्धों के सीसीटीवी फुटेज में कैद होने की बात सामने आई है। फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद ही वारदात की पूरी स्थिति और लूटे गए सामान की पुष्टि हो सकेगी।