बरेली। सक्षम संस्था द्वारा रक्षा सूत्र का कार्यक्रम आर्य समाज अनाथालय में मनाया गया इस अवसर पर वायु सेना तथा थल सेना के सैनिकों को रक्षा सूत्र बांधकर अनाथालय के बच्चों को देश की रक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम अध्यक्ष ब्रज प्रांत आयाम प्रमुख वेद प्रकाश कातिब तथा संचालन जिला अध्यक्ष ए एल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर वायु सेना में अपने दोनों हाथ गवां चुके सैनिक धनंजय शर्मा , तथा कारगिल युद्ध में थल सेना का नेतृत्व कर चुके सैनिक विनोद उपाध्याय को उनका तिलक करके रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया । सक्षम संस्था की रचना सक्सेना सचिव, महिला अध्यक्ष आशिमा गुप्ता, कुसुम लता, ब्रज प्रांत उप महिला प्रमुख किरन सक्सेना, नीरू सक्सेना, मंजू लता एवं अन्य सक्षम जनपद बरेली की बहनों द्वारा सैनिकों के साथ साथ अनाथालय गुरुकुल के बच्चों को भी राखी बांधी गई। इसके लिए स्कूली बच्चों से सचिव रचना सक्सेना, नीरू सक्सेना द्वारा राखियां बंधवाई गई हैं। कार्यक्रम में वायु सेना सैनिक धनंजय शर्मा ने अनाथालय के बच्चों को रक्षा सूत्र का महत्व बताया और उन्हें देश की रक्षा कासंकल्प भी दिलाया। इस पावन पर्व पर आर्य समाज अनाथालय में वेद प्रकाश कातिब, ए एल गुप्ता, अविनाश सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, रचना सक्सेना, आशिमा गुप्ता, कुसुम लता जी, नीरू सक्सेना, किरन सक्सेना, प्रीति सक्सेना, मंजू लता आदि उपस्थित रहे, सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास से पर्व मनाया। सभी से रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर एक दूसरे की रक्षा करने की शपथ भी दिलाई गई।