किड्स बागवान प्ले स्कूल में रक्षा बंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
बदायूं। किड्स बागवान प्ले स्कूल में रक्षा बंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलू शर्मा ने बच्चों को रक्षा बंधन पर्व के बारे में बिस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को बताया कि भारतीय धर्म संस्कृति के अनुसार रक्षाबन्धन का त्योहार श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। इस दिन बहन अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा का बन्धन बांधती है, जिसे राखी कहते हैं। यह एक हिन्दू व जैन त्योहार है जो प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। रक्षाबन्धन में राखी या रक्षासूत्र का सबसे अधिक महत्त्व है। राखी कच्चे सूत जैसे सस्ती वस्तु से लेकर रंगीन कलावे, रेशमी धागे, तथा सोने या चाँदी जैसी मँहगी वस्तु तक की हो सकती है। रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते का प्रसिद्ध त्योहार है, रक्षा का मतलब सुरक्षा और बंधन का मतलब बाध्य है। रक्षाबंधन के दिन बहने भगवान से अपने भाईयों की तरक्की के लिए भगवान से प्रार्थना करती है। राखी सामान्यतः बहनें भाई को ही बाँधती हैं परन्तु ब्राह्मणों, गुरुओं और परिवार में छोटी लड़कियों द्वारा सम्मानित सम्बंधियों (जैसे पुत्री द्वारा पिता को) भी बाँधी जाती है। रक्षाबंधन के कार्यक्रम में मो0 श्यान, नित्या सिंह, तनवी, अहान यादव, उर्मी, तेजसी, नन्दनी, लव, तृप्ति, सना, अदिति, एकता, आरना, अज़्ज़ाम, मो0 हुसैन, विवेक, रुद्रांश, एकता साहू, युवांश, एरिक, रिशु, स्पर्श, आरव, राघव सिंह, सुधीर मौर्य, शिद्धार्थ सिंह, आरोही साहू, प्रथम सूरी, तेजसी, राघव, समृद्धी, सर्वज्ञ शर्मा, मो0 अरहाम, अनाया देवल, राघव चौहान, शिवांश कश्यप आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हर्षना, मोनिका शर्मा, श्रेया सक्सेना का विशेष योगदान रहा। कोर्डिनेटर राजबाला पटेल ने कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।













































































