सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुकी है कांवड़ यात्रा – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

WhatsApp Image 2025-08-06 at 6.59.59 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों की तुष्टीकरण की राजनीति पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की साजिश रचते हैं, लेकिन समाज की जागरूकता और प्रशासन की तत्परता से ऐसे तत्व विफल हो जाते हैं। यह यात्रा अब सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुकी है। बरेली में लाखों श्रद्धालुओं ने नाथ गलियारे में जलाभिषेक कर अपनी आस्था प्रकट की, जो शहर की नई पहचान बन रही है. बुधवार को नाथ नगरी बरेली में ₹2264 करोड़ की लागत से जुड़ी 545 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रोजगार मेले के माध्यम से चयनित 6000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व टैबलेट प्रदान किए। सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों की भावनाओं के वितरीत कांवड़ यात्रा को बदमान करने का कुत्सित प्रयास किया गया, लेकिन आज कांवड़ यात्रा की सफलता जागरुक समाज और बेहतरीन कानून-व्यवस्था से उन लोगों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। डबल इंजन की भाजपा सरकार विरासत को विकास के साथ जोड़ कर काम कर रही है। 2017 से पहले बरेली हर तीसरे महीने दंगों की आग में जलता था, अब वह नाथ कॉरिडोर और आध्यात्मिक पर्यटन के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि अब किसी योजना में जाति, मजहब या क्षेत्र के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता है। यह नया भारत है, जो सबका साथ-सबका विकास की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। आज बरेली में तेजी के साथ विकास हो रहा है। डबल इंजन की सरकार लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बरेली को ₹2264 करोड़ की 545 परियोजनाओं का मिला तोहफा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बरेली को ₹2264 करोड़ की 545 परियोजनाओं का तोहफा मिला है, जिसमें ₹1258 करोड़ की 222 परियोजनाओं का लोकार्पण और ₹1004 करोड़ की 322 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। इनमें नाथ गलियारा, बाढ़ सुरक्षा, ब्रिज, बाईपास, सड़क चौड़ीकरण, युनानी मेडिकल कॉलेज, ग्रामीण पेयजल योजना, ऊर्जा विभाग और नगर निगम की योजनाएं शामिल हैं। नाथ गलियारे के अंतर्गत अलखनाथ, त्रिपठीनाथ, गोपेश्वरनाथ, पशुपतिनाथ जैसे मंदिरों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

रोजगार प्राप्त 6 हजार युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रोजगार मेले के माध्यम से चयनित 6000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। सीएम योगी ने “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना” का लाभ लेने के लिए युवाओं के प्रेरित करते हुए कहा कि इस योजना में चयनित युवाओं को ₹5 लाख तक गारंटी मुक्त और ब्याज मुक्त ऋण, समय पर पुनर्भुगतान पर ₹7.5 लाख और फिर ₹10 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले सरकारी नौकरियों पर ‘बंदरबांट’ होती थी। चाचा, भतीजा और रिश्तेदार वसूली में जुट जाते थे। लेकिन पिछले 8 वर्षों में 8.5 लाख युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी गई हैं।”

यूपी पुलिस भर्ती में 12,000 से अधिक बेटियों को मिला मौका

सीएम योगी ने बताया कि हाल ही में 60,244 पुलिसकर्मियों की भर्ती पूरी हुई है, जिसमें 12,000 से अधिक बेटियों को शामिल किया गया है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि इन चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाए ताकि समाज में प्रेरणा का संचार हो। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में नौकरी केवल परिवार विशेष के लिए होती थी, अब युवाओं को बिना भेदभाव के अवसर मिल रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को माफिया मुक्त और भय मुक्त बनाया है। पहले हर जिले में एक माफिया नियुक्त रहता था, अब यूपी की पहचान वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट से हो रही है। डबल इंजन की सरकार विरासत को विकास के साथ जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी, हाईवे, मेट्रो, एयरपोर्ट, फ्लाईओवर से प्रदेश का आधारभूत ढांचा तेजी से बदल रहा है। बरेली को पार्श्वनाथ भगवान की पावन भूमि बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी राम, कृष्ण, बुद्ध और जैन तीर्थंकरों की जन्मभूमि और तपोभूमि है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित कर आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ जोड़ा जा रहा है ताकि उत्तर प्रदेश आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक नेतृत्व में अग्रणी बने।
मुख्यमंत्री ने रामगंगा बाढ़ सुरक्षा, संडा पाल मार्ग चौड़ीकरण, यूनानी मेडिकल कॉलेज, नगर निगम कार्यालय, ऊर्जा विभाग भवन, गैस संरक्षण परियोजनाओं सहित 9 नई योजनाओं का लोकार्पण और कई का शिलान्यास किया। साथ ही, पर्यटन विकास के लिए रामनगर किला, अकछत्र पार्श्वनाथ दिगंबर मंदिर आदि स्थलों पर केंद्र की सहायता से योजनाओं को मंजूरी दी गई है। सीएम योगी ने डबल इंजन सरकार की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर जोर देते हुए कहा कि हमारी सरकार बिना भेदभाव के हर नागरिक को विकास का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने बरेली मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ प्रातःकाल हुई बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि विकास योजनाओं की प्राथमिकताएं जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर तय की जा रही हैं। ये परियोजनाएं बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं के विकास को नई उड़ान देंगी।
इस दौरान, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, धर्मपाल सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर, अरुण कुमार सक्सेना, राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, प्रो. श्याम बिहारी लाल, डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह, बहोरन लाल मौर्य, हरी सिंह ढिल्लो, कुंवर महराज सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights