एचपी इंटरनेशनल स्कूल में रोड सेफ्टी के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया

WhatsApp Image 2025-08-06 at 3.58.47 PM (2)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। एचपी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए रोड सेफ्टी अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों और हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का संचालन विशाल मालवीय द्वारा किया गया, जिन्होंने इंटरएक्टिव ढंग से छात्रों को बताया कि किस तरह रोड से जुड़ी लापरवाहियां जानलेवा साबित हो सकती हैं। कार्यक्रम में बिना लर्निंग लाइसेंस के दोपहिया वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही बताया गया कि भारत में हर साल लगभग 1.5 लाख लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में युवा शामिल होते हैं। विशाल मालवीय ने ‘रोड सेंस’ (सड़क पर व्यवहार की समझ) और ‘हेलमेट पहनने की आदत’ पर विशेष ज़ोर देते हुए कहा कि एक छोटी सी सावधानी किसी बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है। कार्यक्रम को रोचक और संवादात्मक बनाने के लिए बीच-बीच में प्रश्नोत्तर भी किये गए, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को एपीएस होंडा की ओर से आकर्षक उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम में एचपी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक शिवम पटेल ने कहा, “इस तरह के कार्यक्रम हमारे छात्रों के लिए बेहद आवश्यक हैं। छात्रों को एक ज़िम्मेदार नागरिक बनाना एचपी इंटरनेशनल स्कूल का कर्तव्य हैं और छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक हैं” वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप पांडे ने कहा, “रोड सेफ्टी एक गंभीर विषय है, और इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से हम छात्रों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा कर सकते हैं। हम एपीएस होंडा का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने हमारे स्कूल को इस पहल का हिस्सा बनाया।” इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित रहे सेल्स मैनेजर कपिल सक्सेना, कविता गौतम, आंशू, अमान एवं एचपी इंटरनेशनल स्कूल के अध्यापकों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया | कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ।स्कूल के प्रबंध निदेशक शिवम पटेल और प्रधानाचार्य संदीप पांडे को सम्मान प्रतीक भेंट कर आभार व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights