थाना अलीगंज पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-08-05 at 7.37.22 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना अलीगंज पुलिस ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों गौस मोहम्मद एवं उसकी माँ सरवरी को ग्राम खेलम से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को थाना अलीगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। दिनाक 6 मई को मोहम्मद आसिफ निवासी ग्राम सिन्तारा, थाना देवरनियां ने अपनी बहन कहकशा (उम्र 25 वर्ष) की संदिग्ध मृत्यु के संबंध में शिकायत दी थी। आरोप था कि कहकशा को उसके ससुराल पक्ष द्वारा ₹5 लाख व एक कार की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे जान से मार दिया गया। मामले में थाना अलीगंज पर मुकदमा दर्ज किया गया। थाना अलीगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वांछित अभियुक्त अपने घर पर मौजूद हैं। उपनिरीक्षक प्रणव श्रोत्रिय, कांस्टेबल कमल सिंह और महिला कांस्टेबल चित्रा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को दोपहर 12:05 बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गौस मोहम्मद ने बताया कि वह कुछ काम शुरू करने के लिए ससुराल से रुपये मंगवाने का दबाव बना रहा था। इसी तनाव के चलते 2 मई को कहकशा ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights