बदायूं। होप यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की टीम द्वारा ग्राम नरंऊ में महिलाओं और किशोरियों के लिए एक पीरियड अवेयरनेस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना था। इस अवसर पर संस्था की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संक्रमण से बचने और सैनिटरी पैड के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही जानकारी और साधनों की उपलब्धता से न केवल महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है, बल्कि समाज में इसके प्रति सकारात्मक सोच भी विकसित की जा सकती है। कार्यशाला में ग्रामीण महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। उन्हें निःशुल्क सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए और उनके सवालों का समाधान भी किया गया। संस्था का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है। संस्था के वालंटियर ज्योति सागर पूजा यादव सानवी गोतम यादव दीक्षा सिंह और कुसुम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई