बिजली के तार के करंट से युवक की मौत,शव पड़ोसी के खेत में छिपाने वाला फरार युवक गिरफ्तार

WhatsApp Image 2021-07-07 at 7.15.11 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उझानी।बुधवार को एस.आई सुशील पवार हमराह पुलिस बल द्धारा मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त प्रभाकर उर्फ टीटू पुत्र धर्मगसिंह नि0 ग्राम भवानीपुर मजरा हजरतगंज थाना उझानी जनपद बदायूँ को गांव के ही उसके खेत से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही के बाद जेल भेजा है।प्रभाकर उर्फ टीटू ने बताया कि आवारा पशु उसके खेत में मक्का को काफी नुकसान पहुँचा रहे थे।आवारा जानवरो को रोकने के लिए उसने खेत के चारों तरफ बिजली के तार लगा दिये थे।वह रात में तारों में बिजली का करन्ट छोड़ दिया करता था।30 मई को रोजाना की तरह उसने खेत के चारों तरफ बिजली का करन्ट छोड़कर घर चला गया था।जब वह अगले दिन सुबह बिजली का करन्ट हटाने के लिए खेत पर गया तो गांव के वीरेन्द्र उर्फ ओमवीर की करन्ट लगने से उसके खेत में मौत हो गई थी।युवक के शव को देख उसके होश उड़ गये तो उसने अपने पिता व भाई की मदद से वीरेन्द्र उर्फ ओमवीर के शव को पास में श्रीपाल के मक्का के खेत में छुपा दिया।साथ ही बिजली के तारों को खेत से हटा दिया।
वीरेंद्र उर्फ ओमवीर का शव श्रीपाल के खेत में मिलने पर 11 जून को मृतक के सगे भाई उमेश कुमार पुत्र पोथीराम निवासी ग्राम भवानीपुर मजरा हजरतगंज थाना उझानी जनपद बदायँ ने सूचना दर्ज करायी थी कि वादी के भाई वीरेन्द्र उर्फ ओमवीर उम्र करीब 30 वर्ष की अभियुक्तगण द्वारा खेत पर बिजली के तार लगाकर बिजली का करन्ट छोड़ देने से मौत हो गयी।मौत के बाद उसके भाई के शव को पड़ोसी श्रीपाल के मक्का के खेत में छुपा दिया था।सूचना मिलने पर पुलिस ने खेत स्वामी व उसके लडको पर मुकदमा पंजीकृत किया।मृतक वीरेन्द्र उर्फ ओमवीर दिनाँक 30.05.2021 को शाम के समय घर से घूमने निकला था जो वापस नहीं आया था। काफी तलाश करने पर नहीं मिला तो दिनाँक 8 जून को वीरेन्द्र उर्फ ओमवीर के पिता श्री पोथीराम ने थाना पर गुमशुदगी दर्ज करायी थी।मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।जिसमें पुलिस ने खेत स्वामी धर्म सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था वहीं मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहा धर्मसिंह का बेटा प्रभाकर उर्फ टीटू को एस.आई सुशील पवार हमराह अंकुर चौधरी ने गांव में टयूववैल के एक कमरे से गिरफ्तार कर जेल भेजा है वहीं फरार चल रहे गजेंद्र की तलाश में पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights