बदायूं। समाजवादी पार्टी के प्रांतीय निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 7 तारीख को होने वाली विधानसभा कमेटियों की बैठक के लिये सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने विधानसभा प्रभारी नियुक्त किये।इसके अंतर्गत सहसवान विधानसभा पर जिलाउपाध्यक्ष रामबीर कश्यप,बिसौली विधानसभा पर जिलाउपाध्यक्ष राजपाल शर्मा,बिल्सी विधानसभा पर जिलाउपाध्यक्ष नजर मोहम्मद,बदायूँ सदर पर जिलामहासचिव यासीन अहमद गद्दी,शेखुपुर विधानसभा पर जिलाउपाध्यक्ष सलीम अहमद व दातागंज विधानसभा पर जिलाउपाध्यक्ष मोतशाम सिद्दीकी को प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है।ये सभी माह की 7 तारीख को होने वालीं विधानसभाओं की बैठक में मौजूद रहकर रिपोर्ट जिला कार्यालय,बदायूँ को सौपेंगे।