बरेली में पहली बार कावंड़ मार्ग व मंदिरों का हवाई सर्वेक्षण, कावड़ियों पर पुष्प वर्षा

Screenshot 2025-07-28 173955
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सावन के तीसरे सोमवार को नाथनगरी बरेली की धरती अद्वितीय आध्यात्मिक उत्सव की साक्षी बनी, जब शिवभक्त कांवड़ियों पर आकाश से पुष्पवर्षा की गई। रामगंगा से विभिन्न नाथ मंदिरों तक निकल रहे कांवड़ जत्थों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर पहली बार मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल एवं डीआईजी अजय कुमार साहनी स्वयं हेलीकॉप्टर में सवार होकर पुष्पवर्षा करते नजर आए। प्रशासन के इस कदम ने श्रद्धालुओं में अत्यंत उत्साह भर दिया। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दूसरी बार ज़िलाधिकारी अवनीश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने भी हेलीकॉप्टर के माध्यम से शहरवासियों व शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की। हर ओर ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। यह दृश्य श्रद्धा, भक्ति और प्रशासनिक सहभागिता का अनुपम संगम बन गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights