बरेली। थाना प्रेमनगर पर नाबालिग बच्ची के साथ छेडछाड करना व गंदी हरकते करने के वाला अभियुक्त आमिर पुत्र स्वर्गीय शाहिद निवासी कोहाडापीर बानखाना थाना प्रेमनगर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 26 जुलाई को आवेदिका द्वारा रसोई गैस का चूल्हा ठीक करने हेतु आमिर को रविवार को बुलाया गया था। परन्तु आमिर के द्वारा शनिवार को ही घर में चूल्हा रिपेयरिंग करने चला गया। घर में केवल एक वृद्ध महिला व उसकी 8 वर्षीय पौती मौजूद थी, अन्य घर के परिजन काम से बाहर गये थे। अभियुक्त घर पर मौजूद 8 वर्षीय बच्ची से छेडछाड व अश्लील हरकते करने लगा उसी समय घर के अन्य परिजन के आ जाने पर अभियुक्त घर से चूल्हा सही करने का बहाना बता कर चला गया। बच्ची के द्वारा अपनी माता को घटना के बारे में बताया जिस पर पुत्री की मां के द्वारा थाना प्रेमनगर बरेली पर दिनांक 26 जुलाई को घटना के संबंध में तहरीर दी गयी जिसके आधार पर थाना प्रेमनगर पाक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कराया गया तथा अभियुक्त को त्वरित कार्यवाही करते हुए कुछ ही समय में गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में आशुतोष रघुवंशी, प्रभारी निरीक्षक, उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह सिरोही, महिला उप नि वर्षा राघव, हेका विनोद, कांस्टेबल सुबोध मौजूद थे।