बाबा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक,यातायात के नियम समझाए

WhatsApp Image 2025-07-25 at 5.39.12 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में यातायात माह के तहत सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों से सम्बन्धित स्लोगन लेखन, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढकर भाग लिया जिसमे स्लोगन लेखन, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता के माध्यम से यातायात नियमों तथा ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया गया जैसे वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना , वाहन की निर्धारित गति, सीट बेल्ट बांधना, ड्राइविंग लाइसेंस होना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करना, यातायात नियमों का पालन करना, तथा सभी को अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझने के लिए भी कहा गया। साथ ही सभी को सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों के बारें में बताया | अपने जीवन में यातायात नियमों को अनदेखा नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय व विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा इस कार्यक्रम का लक्ष्य स्कूली बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्कूल की गाड़ियों के चालक को जिम्मेदार सुरक्षा आदतों के बारे में बताना और संवेदनशील बनाना है ताकि अगली पीढ़ी के लिए सुरक्षित ट्रैफिक एनवायरमेंट बनाये जा सकें। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी 18 वर्ष से कम उम्र में तथा बिना ड्राइविंग लाईसेंस के वाहन नहीं चलाना चाहिए। उन्होंने स्कूल स्टाफ को भी सभी वाहन निर्धारित मानकों एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए निर्देशित किया। विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा सभी बच्चे अगर अभी से सड़क सुरक्षा के अनुशासन में ढलेंगे तो बड़े होकर सुरक्षित ड्राइविंग करेंगे और समाज व अपने अभिभावकों के लिए रोड सेफ्टी एम्बेसडर के रूप में जन जन तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचा सकते हैं। उन्होंने छात्रों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी एवं समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights