सात जुलाई से जन अधिकार पार्टी जन जागरण यात्रा निकालेगी

images
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर में आज सोमवार को जन अधिकार पार्टी की एक
बैठक जिलाध्यक्ष अवधेश शाक्य के आवास पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता
मंडल प्रभारी योगेंद्र शाक्य ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी योगेंद्र शाक्य
ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सात जुलाई से जन अधिकार पार्टी द्वारा जन जागरण यात्रा
प्रत्येक विधानसभा में निकाली जाएगी। इसको लेकर सभी कार्यकर्ता तैयारियों में जुट
जाएं। उन्होंने कहा जन अधिकार पार्टी और भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा प्रत्येक
विधानसभा में जन जागरण यात्रा को सफल बनाने के लिए समीक्षा बैठक की गई। आज
जन अधिकार पार्टी में दर्जनभर से अधिक लोगों ने सदस्यता ली तथा धनौली के पूर्व प्रधान

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इरशाद मलिक को जन अधिकार पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया
गया। उनका पदाधिकारियों ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस
मौके पर इरशाद मलिक ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे,
उन्होंने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सभी वर्गों को पार्टी में जोड़ा जा
रहा है और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में जन अधिकार पार्टी भागीदारी संकलप
मोर्चा के साथ चुनाव लड़ेगी और उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। जिलाध्यक्ष अवधेश शाक्य
ने कहा कि जन अधिकार पार्टी एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा में सभी वर्गों के लोग जुड़े हैं और
लगातार सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी में जोड़ा जा रहा है। इस मौके पर
तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights