चौथे दिन जन्तु वनस्पति के विद्यार्थियों ने लगाए पौधे

3134b686-7311-452b-b34b-995cc866d289
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास बदायूँ में चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान वन महोत्सव के चौथे दिन वनस्पति विज्ञान एवं जंतु विज्ञान तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण किया। जंतु विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ बरखा के निर्देशन में छात्र छात्राओं ने फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए प्राचार्य डॉ परवेज शमीम ने कहा कि संपूर्ण ब्रह्मांड अपने तत्व एकात्मकता के सिद्धांत पर सुरक्षित और चलायमान है। डॉ शमीम ने कहा कि जीव और वनस्पति का रिश्ता शाश्वत नियमों से बंधा है।डॉ शशि प्रभा ने कहा कि भूमिगत जल स्तर को ऊपर उठाने तथा पर्याप्त वर्षा की सुनिश्चितता के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है।

वन महोत्सव की संयोजक डॉ बरखा ने कहा कि पर्यावरण में व्याप्त सभी तत्वों की एक दूसरे पर निर्भरता ही पर्यावरण संतुलन का आधार है,इसलिए विविध प्रजाति के पौधों का रोपण करना बौद्धिक युवा वर्ग का दायित्व है।
इस अवसर पर डॉ सचिन कुमार सिंह,विजेंद्र कुमार सिंह,संजीव शाक्य, रेहान,प्रशांत,वरीशा,शाजिया सिद्धकी, आरती,दीक्षा सिंह,वरुण,जेबा,संजना, शिवानी चौहान,शिवालिका आदि ने क्रोटन,यूफेरिया,मौसमी करौदा, लेमनग्रास,खेजर,नीम,आंवला, हरसिंगार,पापुलर आदि पौधों का रोपण किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights