वृक्षारोपण से ही पृथ्वी पर सुखचैन है, इसे लगाओ जीवन का एक महत्वपूर्ण संदेश है : डॉ० गार्गी बुलबुल

3c651698-fef4-4ef7-8b67-fa4f778af22f

बदायूं।आज उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2021 – 22 के लिए चलाए जा रहे 25 करोड़ पौधारोपण अभियान के अंतर्गत आज गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं पर्यावरण समिति संयोजिका असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन एवं नेतृत्व में चलाए जा रहे हैं वन महोत्सव बृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत सेविकाओं द्वारा आम, नीम, पीपल, शहतूत, अशोक, जामुन, आँवला,नीबू आदि विभिन्न प्रकार के छायादार , फलदार व औषधीय पौधे लगाए गए व उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।

सर्वप्रथम प्राचार्या डॉक्टर गार्गी बुलबुल, कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी, डॉक्टर इति अधिकारी, डॉ इंदु शर्मा, डॉक्टर श्रद्धा यादव , डॉक्टर सोनी मौर्य आदि महाविद्यालय स्टाफ़शकुंतला,ओमकार,चंद्रपाल, सौरभ गुप्ता व स्वयं सेविकाओं के साथ महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। सेविकाओं ने अपने अपने घर व घरों के आस पास पौधारोपण किया। प्राचार्या डॉ० गार्गी बुलबुल ने बताया कि हमारे जीवन में पेड़ों के महत्व को समझें और समाज को प्रेरित करें क्योंकि पेड़ नहीं होंगे तो वातावरण का प्रदूषण सांसों में जहर घोल देगा। इसलिए अधिकाधिक संख्या में पौधरोपण करने की आवश्यकता है।कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी ने बताया कि वृक्षारोपण मानव समाज का सांस्कृतिक दायित्व भी है, क्योंकि वृक्षारोपण हमारे जीवन को सुखी संतुलित बनाए रखता है। वृक्षारोपण हमारे जीवन में राहत और सुखचैन प्रदान करता है।”
“वृक्षारोपण से ही पृथ्वी पर सुखचैन है


इसे लगाओ जीवन का एक महत्वपूर्ण संदेश है।”
स्वयंसेविकाओं में कु० पूनम यादव, दीप्ति सक्सेना , पलक वर्मा, रितु कश्यप, स्नेहा यादव,स्वाती, निशा, आरती, आदि ने पौधरोपण कर सबको पौधारोपण के लिए संकल्पित रहने का आहवान किया।