कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता संघर्ष से बदलेंगे सरकार

WhatsApp Image 2025-07-08 at 8.33.41 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उपजा प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता हुई जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ,प्रदेश प्रवक्ता पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉ केबी त्रिपाठी उपस्थित रहे ।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चल रहा है जिला एवं महानगर की कार्यकारिणी गठित हो चुकी है और संगठन सृजन अभियान का पहला चरण भी पूरा हो चुका है उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के कुशल नेतृत्व में ,जननायक राहुल गांधी के सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को समाहित करते हुए एवं प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन के स्वपन को पूर्ण करते हुए हम एक मजबूत संगठन का निर्माण कर रहे हैं जो आगामी चुनावो में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा ।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि आज भाजपा शासनकाल में जिस तरह से समाज में नफरत फैलाई जा रही है संविधान को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है ऐसे दौर में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और गांधीवादी सिद्धांतों को अपनाकर ही हम लड़ेंगे ,संघर्ष करेंगे और आगे बढ़ेंगे । प्रदेश प्रवक्ता पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉ के बी त्रिपाठी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का पहले चरण पूरा हो चुका है जिसमें संगठन द्वारा कई तरह के आयोजन किए गए घर घर कांग्रेस का झंडा लगाया गया, ब्लाकों , तहसीलो और वार्डों में सभाए की गई , विधानसभाओं में समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिए गए और अब संगठन सर्जन अभियान का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है जिसके माध्यम से घर-घर तक कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस संगठन, पार्टी में जोड़ा जाएगा । उपस्थित कांग्रेस जनों में जिला उपाध्यक्ष जिया उर रहमान ,जिला प्रवक्ता राजन उपाध्याय ,जिला उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र वाल्मीकि, महानगर उपाध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा, मनोज शर्मा, धीरज दीक्षित, गुड्डू खा,अबरार खान ,कमरुद्दीन सैफी, रफत आलम आदि का कांग्रेस जन उपस्थित है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights