9 जुलाई को होने वाली देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में आज हुआ जोरदार प्रदर्शन

WhatsApp Image 2025-07-08 at 8.36.17 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । 23 जून को पुराने रोडवेज पर हुई बैठक के निर्णय के अनुसार आज 8 जुलाई को शाम को पंजाब एंड सिंध बैंक आंचलिक कार्यालय निकट सुरेश शर्मा नगर पर जोरदार प्रदर्शन किया गया बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने अध्यक्षता करते हुए 9 जुलाई की हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। प्रदर्शनकारी सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में गगन भेदी नारे लगा का मांग कर रहे थे सरकारी उपक्रमों का निजीकरण बंद करो,पुरानी पेंशन बहाल करो,न्यूनतम वेतन 26000 करो, संविदा,ठेका प्रथा बंद करो सभी जगह स्थाई नियुक्तियों शुरू करो,नई चार लेबर संहिताओं को वापस लो आदि आदि. अपने संबोधन में महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि हम सरकार की आर्थिक नीतियों का पुजार विरोध आगे भी जारी रखेंगे,और 9 जुलाई को देश का 25 करोड़ कामगार हड़ताल करते हुए सरकार का विरोध करेगा.उन्होंने बैंक बीमा रेल और बिजली के निजीकरण का विरोध करते हुए स्कूलों के मर्जर को वापस लेने की मांग की। यू पी बी ई यू के उपाध्यक्ष रमीज अली ने बैंकों में पर्याप्त भर्तियां करने और ग्राहक हित में अतिरिक्त चार्जेज समाप्त करने की मांग की।
बीमा कर्मी संघ के अध्यक्ष अरविंद देव सेवक ने बीमा और आम बीमा में 100% विदेशी निवेश का पुरजोर विरोध किया।
उपमहांत्री ललित चौधरी ने बताया कि महंगाई बेरोजगारी जैसे मामलों में सरकार फेल रही है और जनता त्रस्त है। ट्रेड यूनियंस से जुड़े उर्जावान साथी समय समय पर नारे बाजी करते रहे। आज के प्रदर्शन को डॉ अंचल अहरी जितेंद्र मिश्रा , डॉ मुनीश कुमार गंगवार,शैलेन्द्र कश्यप के पी सिंह ,पवन कुमार,कैलाश,अमित कुमार,प्रवीण राठौर, सतीश शर्मा,अशोक कुमार, चरण सिंह यादव,मोहम्मद फैसल, आमिर खा अरुण कुमार आदि ने संबोधित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights