अब 12 जुलाई तक कर सकते हैं प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत आवेदन

download
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताय कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत जनपद बदायूॅ में ट्रेडवार लक्ष्य हलवाई, दर्जी, बढई, नाई, कुम्हार, लोहार, सुनार, राजमिस्त्री, मोची एवं धोबी अािद ट्रेडों में 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है। आवेदन की की अन्तिम तिथि 30 जून 2025 थी अब आवेदन की तिथि 12 जुलाई 2025 तक बढा दी गई है। आवेदक 12 जुलाई 2025 तक वेबसाइट diupmsme.upsdc.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते है। उन्होंने योजना की पात्रता की शर्ताें के बारे में बताया कि इसके लिए आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (एस0सी0, ओ0बी0सी0 वर्ग के लिये), आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पढे लिखे होने पर शौक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, तकनीकी जानकारी रखने पर तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने होंगे। इसके लिए आवेदन कर्ता जनपद का स्थाई निवासी होना चाहिए और उसकी आयु 18 वर्ष या अधिक होनी चाहिए, आवेदकों को परम्परागत कारीगरी से जुडे होने के प्रमाण के रूप में गा्रम प्रधान, अध्यक्ष नगर पंचायत अथवा नगर पालिका अथवा नगर निगम के सम्बन्धित वार्ड के सदस्य द्वारा निर्गत किया गया प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि परिवार का केवल एक सदस्य ही योजनान्तर्गत आवेदन हेतु पात्र होगा। परिवार का आशय पति अथवा पत्नी से है, आवेदन कर्ता को इस आशय से कि उसने एवं उसके परिवार के किसी सदस्य ने पूर्व में किसी प्रशिक्षण योजना में टूलकिट/मानदेय का लाभ नही लिया हो नोटरी शपथ पत्र 10 रुपए के स्टाम्प पर देना होगा। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बदायूॅ से सम्पर्क कर सकते है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights