5 जुलाई से यूपी में मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल, जिम और स्पोर्ट्स स्टेडियम खुलने का लिया फैसला: सीएम योगी

images
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ।  यूपी की योगी सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिनेमा हॉल संचालकों की जरूरतों और समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने को कहा है. सीएम ने कहा कि कोविड का असर सिनेमाहाल संचालकों के व्यवसाय पर पड़ा है. कोरोना प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश दिया कि कोविड महामारी की नियंत्रित होती स्थिति के दृष्टिगत आगामी सोमवार, 5 जुलाई से मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉल, जिम और स्पोर्ट स्टेडियम को कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ संचालन की अनुमति दी जाए. कोविड के कारण सिनेमाहॉल संचालकों के व्यवसाय पर असर पड़ा है. उनकी जरूरतों/समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयासों के क्रम में योगी सरकार अब गांवों, छोटे कस्बों और महानगरीय क्षेत्रों “हेल्थ एटीएम” की स्थापना करेगी. इन अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से लोग बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिक ऐज, बॉडी फैट, हाईड्रेशन, पल्स रेट, हाइट, मसल मास, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, वजन सहित कई पैरामीटर की जांच कर सकते हैं. इसके संचालन के लिए तकनीशियनों को प्रशिक्षित किया जाएगा. इस संबंध में सीएम योगी ने अधिकारियों को यथाशीघ्र विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं.

बता दें कि प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति नियंत्रण में है. संक्रमण दर न्यूनतम है. हर दिन ढाई लाख से अधिक कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर एक फीसदी से भी कम हो चुकी है. विगत दिवस विगत 24 घंटे में प्रदेश में 02 लाख 70 हजार 723 कोविड टेस्ट किए गए, इसी अवधि में संक्रमण के 133 नए मामले आये हैं, जबकि 228 मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हुए हैं. प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 83 लाख 82 हजार से अधिक टेस्ट हो चुके हैं. अब तक 16 लाख 81 हजार 208 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights