श्रीमद्भागवत कथा में ठाकुर जी को लगा 56 भोग

WhatsApp Image 2025-06-30 at 2.56.35 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नाथ नगरी बरेली धाम के श्रीबिहारी जी मंदिर, बिहारीपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस कथाव्यास श्री व्योम त्रिपाठी जी महाराज ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं की कथा का मोहक वर्णन किया। उन्होंने श्रीकृष्ण के वाकचातुर्य, बहादुरी का वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार भगवान ने पूतना, अघासुर, वकासुर और केशी का वधकर उन्हें मुक्ति प्रदान की। फिर कालिया नाग का मर्दन कर गोकुलवासियों को उसके भय से मुक्तकर यमुना के जल को विषमुक्त किया। इसके बाद देवराज इन्द्र का मानमर्दन करते हुए गिरिराज गोवर्धन को उठाकर गोकुल वासियों की रक्षा की। इस बीच श्रीकृष्ण के भजनों पर भक्त जमकर झूमे। कथा में श्री कृष्ण के विषय मे वर्णन करते हुए कथा व्यास ने बताया कि यशोदा मैया लाला को हाथ में लेकर सोच रहीं हैं कि जैसो मेरो लाला सुंदर है वैसे ही य़ह व्रजबान की लाली सुंदर है। य़ह कहकर वो दोनों की खूब बलैया लेतीं हैं। ऐसी जुगल जोड़ी को बार बार प्रणाम। श्याम चंदा है श्यामा चाकोरी बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी। पूतना लल्ला को रोता देख कर बोली कि इसे मुझे देदो मैं चुप्प करा दूंगी। और हुआ भी ऐसा ही पूतना की गोदी में जाकर कन्हैया जी चुप हो गये, क्योंकि पूतना बलि की बेटी थीं, वामन अवतार के रूप के समय वो प्रभु पर मोहित हो गयी थी। वो ठाकुर जी को लेकर हवा में उड़ गयी जहां प्रभु ने उसका मर्दन किया। बोलो बाल कृष्ण लाल की जय। आज की कथा में मुख्य यजमान के रूप में अतुल कपूर व सोनिया अतुल कपूर, ओम कपूर, अंश कपूर एवं यजमान राजीव अग्रवाल व वंदना अग्रवाल, शिवेन मेहरोत्रा व सोनी मेहरोत्रा, चमन मेहरोत्रा व संगीता मेहरोत्रा, हर्षित मेहरोत्रा, उन्नति मेहरोत्रा, विदिश मेहरोत्रा, अमित खोसला व रानी खोसला, रुक्मिणी शर्मा व शोमुल शर्मा रहे। अन्य भक्तों में अमित कपूर, मीनू कपूर, अरुणा कपूर, शिवम कपूर, स्तुति कपूर, आनिया कपूर, संजीव गर्ग, रीना गर्ग, पूर्व पार्षद मुकेश मेहरोत्रा, नरेंद लूथरा काके व मोना लूथरा, विकास मेहरोत्रा, शिवम कपूर, विक्रम कपूर, पारस नाथ शर्मा, गिरिजा शंकर कक्कड़, शैनकी सचदेव, पवन, पायल, शोभा टण्डन, सीमा गोसाई, मनोज गोसाईं व ऋतु गोसाईं, माया कपूर, पूर्णिमा मेहरा, रति मेहरोत्रा, रानी सक्सेना, निखिल वर्मा, बब्बु जी, मंजू आदि शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights