विश्व योग दिवस पर सिद्धयोग शक्ति दरबार ट्रस्ट में बाबा बटुकनाथ की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

WhatsApp Image 2025-06-21 at 8.03.39 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। विश्व योग दिवस के पावन अवसर पर सिद्धयोग शक्ति दरबार ट्रस्ट के प्रांगण में दिव्य वातावरण एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ बाबा बटुकनाथ जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ कार्य सम्पन्न हुआ। इस विशेष अनुष्ठान का विधिवत संचालन परम पूज्य गुरुदेव गोविन्द जी एवं गुरुमाता आस्था जी के पावन सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ बाबा बटुकनाथ जी के मंत्र जाप से हुआ, जिसमें सैकड़ों साधकों ने श्रद्धा एवं समर्पण भाव से भाग लिया। शाम 5:00 बजे से पूज्य गुरुदेव एवं गुरुमाता जी द्वारा मंत्रोच्चार एवं वैदिक विधि-विधान के साथ बाबा बटुकनाथ जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा प्रारंभ की गई। इस अवसर पर प्रतिमा का दूध, दही, शहद, गंगाजल, केवड़ा जल, विभिन्न मेवे एवं बूरा आदि से पंचामृत अभिषेक किया गया। तत्पश्चात सुंदर वस्त्रों एवं आभूषणों से बाबा का मनोहारी श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के उपरांत प्रार्थना और आरती की गई, जिसमें उपस्थित साधकों ने भावपूर्ण भागीदारी की। इस अवसर पर गुरुदेव गोविन्द जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “बाबा बटुकनाथ कलियुग के देवता हैं। वे भगवान शिव के बाल रूप में प्रकट हुए हैं। इनकी उपासना अत्यंत फलदायी मानी गई है। जो भक्त सच्चे मन से बाबा की आराधना करता है, उसे चारों पुरुषार्थ – धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष सहज रूप से प्राप्त होते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धयोग शक्ति दरबार में बाबा की कृपा से ही ध्यान योग कराया जाता है। गुरुमाता आस्था जी ने बताया कि “बाबा बटुकनाथ को योग के देवता के रूप में पूजा जाता है। प्रतिमा स्थापना के उपरांत प्रतिवर्ष 21 जून को बाबा बटुकनाथ स्थापना दिवस मनाया जाता है, जो अब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में भी विश्व स्तर पर स्वीकार किया जा चुका है। यह हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और आनंद का विषय है।” कार्यक्रम के अंत में विशेष भोग अर्पित किया गया एवं प्रसाद वितरण हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरुदेव एवं गुरुमाता जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस भव्य आयोजन में शशि मिश्रा, मधुरलता वर्मा, पूनम अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, सुमिधा मेहरोत्रा, पुष्पी शर्मा, अनामिका मेहरोत्रा, नेहा मिश्रा, राजीव शर्मा, विमल मेहरोत्रा, अमर सिंह, वीर सिंह, मधु, धर्मेंद्र सिन्हा, देवेश मिश्रा, मनोज सक्सेना, मुनीश राजपूत, अवनीश मिश्रा, हर्षित अग्रवाल, विपिन शंखधर, उत्कर्ष अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, रिचा मेहरोत्रा, अंशिका अग्रवाल सहित अनेक साधक उपस्थित रहे।यह जानकारी सिद्धयोग शक्ति दरबार ट्रस्ट के सचिव डॉ. कमल किशोर मेहरोत्रा द्वारा प्रदान की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights