बदायूं। अंतराष्ट्रीय योगा दिवस पर पंतंजलि योग पीठ (महिला) द्वारा आज गांधी ग्राउंड पर योग दिवस मनाया गया। जिसमें सहसवान से आये योगाचार्य प्रेम सिंह ने योग के बारे में बताया कि योग से कैसे मनुष्य अपने शरीर को स्वस्थ रख सकता है। योगाचार्य महेंद्र पाल ने कुछ आसान आसन पर प्रकाश डाला एवं अपने जीवन के योग से सम्बन्धित स्मृतियों को सभी के मध्य साझा किया। सीमा रस्तोगी, रीता, ज्योति, कंचन, नीलम गुप्ता, श्यामा, सुनीता, कान्ति, मुनान वर्मा, मंजू गुप्ता, हेमलता, सविता गुप्ता, लता अंजू, ब्रह्मा देवी आदि बहने एबम् ऋषि, राजीव, गजेंदर गुप्ता, सोहनपाल, पंकज, राकेश वार्ष्णेय सहित अन्य योगा प्रेमी उपस्थित रहे।