शिखर इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में 11 वां ’’अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ धूमधाम से मनाया
बदायूं। रामनाथ राम नारायन मैमोरियल चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित शिखर इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग, शेखूपुर में 11 वां ’’अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ का आयोजन किया गया और बताया गया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम ’’एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिये योग’’ है। संस्थान के योगा ट्रेनर अभिषेक उपाध्याय ने ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कराया एवं योग की आवश्यकताओं के बारे में बताया। संस्थान के चैयरमैन सुभाष चन्द्र ने योग शिविर के प्रतिभागियों को बताया नित्य योग करने से हमारे अन्दर कार्य करने की कुशलता आती है हम शरीर, मन व बुद्धि से स्वस्थ होते हैं। योग हमारे जीवन में बहुत आवश्यक है। हमें इसे अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सभी को कम से कम एक घंटा योग अवश्य करना चाहिए। योग को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योग एक स्वस्थ और संतुलित जीवन शैली को प्रोत्साहित करता है। ध्यान और योग से मानसिक शान्ति मिलती है, सकारात्मक विचार आते हैं और लोग स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रोत्साहित होते है। संस्थान के डायरेक्टर विक्रान्त मेंदीरत्ता द्वारा बताया गया कि योग करने से हम उस परमात्मा के परम संगीत से जुड़ते है, जिससे यह सारी प्रकृति चल रही है। इस दौरान संस्थान के सचिव करन थरेजा के साथ संस्थान के समस्त स्टॉफ एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। ’’ करें योग और रहें निरोग’ का संदेश सभी को दिया गया तथा इससे समाज को भी जागरूक करने का निश्चय किया। योग कार्यक्रम के दौरान निशा शर्मा, शिखा वर्मा, नैना, सुनैना, आकाश चांडक, नवनीत ठक्कर, अभिषेक कुमार, अक्षांशु पटेल, दयाराम राजपूत, पंकज मिश्रा, नवनीत शर्मा, जितेन्द्र यादव आदि समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।













































































