बेसिक शिक्षा कल्याण समिति की मासिक बैठक हुई पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में

WhatsApp Image 2025-06-19 at 7.47.55 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बेसिक शिक्षा कल्याण समिति उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बरेली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश पाठक ने की। बैठक में विद्यालय संचालकों से जुड़ी कई अहम विषयों पर चर्चा करते हुए निर्णय लिए गए। बैठक में प्रमुख महासचिव राजीव यादव ने कहा कि मासिक बैठक में अनुपस्थित रहने वाले निष्क्रिय पदाधिकारियों पर बिना स्पष्टीकरण के कार्रवाई की जाएगी। इस बात का सभी सदस्यों ने समर्थन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कदीर अहमद ने सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समिति को प्रदेश के अन्य जनपदों में सहयोगात्मक भावना से कार्य करना चाहिए। वहीं, वरिष्ठ प्रवक्ता हिरदेश सिंह ने बैठक में उपस्थिति को अनिवार्य बताते हुए अनुशासन तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात कही। प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद फराज ने कहा कि समिति के कार्यों के लिए आर्थिक संसाधन जरूरी हैं। उन्होंने सभी से सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। ऑडिटर बी.के. गुप्ता ने संगठन की एकता को प्राथमिकता देते हुए कहा कि “जनबल ही जनाधार है”, इसलिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश पाठक ने बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पदाधिकारी संगठन की गरिमा और गोपनीयता भंग न करे।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारीगण गिरीश पटेल (महासचिव), जुनैद रजा खान (सचिव), वी.वी. सक्सेना (उपाध्यक्ष), संतोष राठौड़ (सचिव), सत्यपाल सिंह (कार्यकारिणी सदस्य), प्रताप सिंह (शिक्षक) सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights